रामबन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्र।
रामबन। आओ स्कूल चलें कार्यक्रम के तहत राजकीय हाईस्कूल चंद्रकोट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पहले बटोत के हायर सेकेंडरी स्कूल में भी रैली निकाली गई। अभिभावकों को पढ़ाई का महत्व बताया गया।
जिला रिसोर्स ग्रुप के प्रभारी नजीर अहमद मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उनके साथ में जोनल शिक्षा अधिकारी अब्दुल रहमान, प्रधानाचार्य फिरदौस अहमद और अन्य शिक्षक मौजूद रहे। आओ स्कूल चलें कार्यक्रम के तहत छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ स्वस्थ जीवन के लिए भी जागरूक किया गया। इसके बाद निकाली गई जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। उन्होंने गांव-गांव में जाकर के अभिभावकों को जागरूक किया। कहा कि बच्चे को स्कूल भेजें जिससे वह शिक्षा हासिल कर सके। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी स्कूलों के छात्रों ने आओ स्कूल चलें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चढ़कर हिस्सा लिया।