फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन हादसा: नदी में उतराती मिली सब-इंस्पेक्टर की पत्नी की लाश, बच्चे और सिपाही अभी भी लापता

Fri, 30 Jul 2021 02:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

बुधवार को भी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों के सहयोग से मेहाड़ और रामबन में तलाशी अभियान चलाया गया था। लेकिन खराब मौसम और चिनाब में उफान के कारण ऑपरेशन को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
रामबन सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के रामबन में 26 जुलाई को हुए दर्दनाक हादसे के बाद लापता सब-इंस्पेक्टर की पत्नी आशा रानी का शव शुक्रवार को रियासी जिले में नदी में उतराता मिला है। सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार और उनके दोनों बच्चों का अभी तक कोई पता नहीं चला है।

विज्ञापन


बता दें कि सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार अपने परिवार के साथ कार से जा रहे थे। गाड़ी पर नियंत्रण खोने से कार सड़क से फिसल कर रामबन-बनिहाल के बीच मेहाड़ इलाके में तेज बहती नदी में गिर गई। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और क्यूआरटी की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी शुरू की। लेकिन सफलता नहीं मिली। सिपाही और बच्चों की तलाश जारी है।

गुरुवार को भी तलाशी अभियान चलाया गया था। इसमें एनडीआरएफ के जवानों ने नदी के किनारों और संभावित स्थानों को खंगाला है, लेकिन लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिला। मौसम में सुधार होते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के गोताखोरों ने फिर से चिनाब में लापता लोगों और कार का पता लगाने के लिए अभियान शुरू किया। इस दौरान मेहाड़, मैत्रा, कोहबाग और रामबन में तटबंधों को खंगाला गया। एनडीआरएफ के अनुसार तेज बहाव के बावजूद चिनाब में गोताखोरों को उतारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- किश्तवाड़ जल प्रलय: मौत के मुंह से निकले इमरान की आपबीती- हमारे बुजुर्गों ने भी कभी नहीं देखी ऐसी तबाही    
यह भी पढ़ें- जल-प्रलय: कुपवाड़ा में आई बाढ़ से एक पुल क्षतिग्रस्त, किश्तवाड़ में बारिश ने रोका रेस्क्यू ऑपरेशन    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें