फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramban: नेशनल हाईवे पर ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर, 13 साल की बच्ची समेत आठ घायल

Wed, 26 Oct 2022 04:21 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रामबन

सार

रामबन में नेशनल हाईवे एक सड़क हादसा हो गया है। यहां ट्रक और ऑटो की टक्कर हो गई। इसमें आठ लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
Ramban Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला रामबन में बुधवार को श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर एक सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए। घायल में एक 13 साल की बच्ची भी शामिल है। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। यहां से तीन लोगों को रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर केला मोड़ के पास एक सेब से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ से आ रहे पैसेंजर ऑटो के साथ जा टकराया। ट्रक श्रीनगर से जम्मू की तरफ आ रहा था। इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए।

पुलिस और आसपास के लोगों ने घायलों को रामबन जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में एक 13 साल की बच्ची भी शामिल है। वहीं, तीन लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर किया गया है, जिसमें एक घायल को जीएमसी अनंतनाग और दो को जीएमसी जम्मू भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें