रियासी। नगर के वार्ड 11 के मंडिया मोहल्ले में स्थित बाबा श्री लाल दयाल के मंदिर में शुक्रवार से रामायण पाठ का आगाज होगा। इसमें श्रीराम चरितमानस की महिमा का गुणगान किया जाएगा।
शनिवार को गुरु पुर्णिमा के अवसर पर रामायण पाठ का समापन होगा, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। यह जानकारी मंदिर कमेटी के सदस्य मीरा पंडोह ने दी। उन्होंने बताया कि कोविड के चलते बड़ा कार्यक्रम नहीं करने का निर्णय लिया गया है। रामायण पाठ के दौरान कोविड एसओपी का ूपूरा ध्यान रखा जाएगा। ज्यादा लोगों को मंदिर में एक साथ आने की अनुमति नहीं होगी। मंदिर के बाहर भी भीड़ एकत्र करने की मनाही रहेगी। अगले वर्ष कोरोना के खत्म होने पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।