भाजपा राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने श्रीनगर में बाला देवी मंदिर में किए दर्शन
- फोटो : अमर उजाला
राम माधव ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में सत्ता में काबिज रही अबतक की सभी पार्टियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार कश्मीर के विकास के लिए हर साल हजारों करोड़ रुपये भेजती रही। लेकिन इन दलों ने जमीनी स्तर तक पैसा नहीं पहुंचने दिया।
राम माधव ने कहा कि केंद्र ने घाटी में अलगाववाद को बढ़ावा देने वाले नेताओं पर शिकंजा कस दिया है। कहा कि अलगाववादियों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे हैं, जबकि यही लोग कश्मीर के स्थानीय युवाओं को बिगाड़ रहे हैं। वह श्रीनगर के बलहामा जेवन में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव राम माधव भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजाज हुसैन, प्रदेश प्रवक्ता खालिद जहागीर, एमएलसी सुरिंदर अम्बेडकर सहित कई अन्य नेताओं ने बलहामा श्रीनगर में बाला देवी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान कश्मीरी पंडित कल्याण समिति बलहामा ने राम माधव से मंदिरों के नवीकरण के साथ ही भक्तों के लिए सुविधाओं की मांग रखी।