फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान पर राम माधव का तंज, बोले- खान को सूझ नहीं रहा कि देश कैसे चलाएं और राग अलापते हैं कश्मीर का

Mon, 21 Oct 2019 05:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
राममाधव ने उधमपुर में चुनावी सभा को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि इमरान खान को नहीं सूझ रहा है कि वे देश को कैसे चलाएं। वे अपना मुल्क छोड़ हर जगह कश्मीर का राग अलापते हैं। माधव ने कहा कि भारतीय सुरक्षा बल पूरी तरह से अलर्ट पर हैं। क्रॉस बॉर्डर फायरिंग और आतंकवाद से निपटने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा ‘भाजपा जब यह कहती है कि कश्मीर हमारा है। इसका यह मतलब नहीं कि यहां की भूमि हमारी है। बल्कि इसका आशय प्रत्येक कश्मीरी हमारा से है। पूरा भारत आपको यह आश्वासन देने को तैयार है। जब यहां शांति होगी तो पर्यटन भी बढ़ेगा। मैं देश के किसी हिस्से में जा रहा हूं तो लोगों को छुट्टियों में कश्मीर आने का न्योता दे रहा हूं।’

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में जारी शांति प्रक्रिया में बाधा डालने वालों को जेल जाना होगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दो ही रास्ते हैं। पहला शांति और दूसरा विकास का। इन दोनों रास्तों के बीच जो भी खलल डालने आएगा, उससे सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर की शांति भंग करने वालों के लिए देश भर में कई जेलें हैं

श्रीनगर के टैगोर हाल में जश्न-ए-कश्मीर के नाम से भाजयुमो के अधिवेशन में पहुंचे राम माधव ने कहा कि अब तक जम्मू-कश्मीर में केवल कुछ परिवारों और चंद नेताओं के लिए सब कुछ था। अब यह सब कुछ आम कश्मीरी और लाखों परिवारों को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के लिए देश भर में कई जेलें हैं। अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में पहले सियासी कार्यक्रम में पहुंचे राम माधव ने कहा कि राजनेता जम्मू कश्मीर के लोगों को अपनी राजनीति के चारे के तौर पर न समझें। 200 से 300 लोगों को जेल के अंदर रखने से अगर शांति और विकास हासिल हो सकता है तो यह करना ठीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें