फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: राम माधव ने पीडीपी के पांच बागी विधायकों से की मुलाकात, सरकार गठन पर कयास जारी

Fri, 10 Aug 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
राम माधव ने रियासत में सरकार गठन पर प्रदेश के कई नेताओं से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव के अचानक श्रीनगर पहुंचकर पीडीपी के बागी नेताओं से मुलाकात कर सबको चौंका दिया है। सूबे में एक बार फिर सरकार गठन की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। राममाधव ने पीपुल्स कांफ्रेंस के चेयरमैन सज्जाद गनी लोन और भाजपा नेताओं से भी अलग-अलग बैठकें कीं। कहा जा रहा है कि अमरनाथ यात्रा के बाद सरकार गठन की कवायद पर सभी पक्षों से बात हुई है। महबूबा के भाजपा पर पीडीपी को तोड़ने के आरोपों के बावजूद इस तरह की कवायद को हैरत की नजर से देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को कश्मीर पहुंचे राम माधव ने श्रीनगर में पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता के सरकारी आवास में बैठक की। इस दौरान उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से करीब दो घंटे तक रियासत के मौजूदा सियासी हालात और सरकार गठन के विकल्पों पर चर्चा की। इस बारे में पार्टी नेताओं से फीड बैक भी लिया। पूर्व मंत्री सत शर्मा, सुनील शर्मा, राजीव जसरोटिया, बाली भगत और महासचिव संगठन अशोक कौल की मौजूदगी में हुई बैठक में महबूबा मुफ्ती की अगुवाई वाली पीडीपी को छोड़ रियासत में नए सिरे से सरकार गठन के विकल्पों पर चर्चा की गई। 

भाजपा नेताओं ने कहा कि विधानसभा का कार्यकाल अभी ढाई वर्ष के करीब बाकी है। ऐसे में सरकार गठन की नई संभावनाओं को तलाशा करने में कोई हर्ज नहीं है। परिवारवाद वाली नेकां और पीडीपी को छोड़ कर जम्मू कश्मीर में तीसरे विकल्प पर काम किया जाना चाहिए। यह विकल्प लोन की सदारत में तैयार हो सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पीडीपी के इन नेताओं से हुई मुलाकात

Ram Madhav - फोटो : File Photo
सूत्रों के अनुसार राम माधव और भाजपा के नेताओं ने पीपुल्स कांफ्रेंस के चेयरमैन सज्जाद गनी लोन के साथ पीडीपी के बागी नेताओं इमरान रजा अंसारी, अब्दुल मजीद पाडर व यासिर रेशी की मौजूदगी में बैठक की। इस बैठक में सरकार गठन के विकल्पों पर चर्चा की गई।

राम माधव ने प्रदेश के भाजपा नेताओं को अगले सप्ताह नई दिल्ली बुलाया है ताकि सरकार गठन के विकल्पों बारे में पार्टी हाई कमान को जानकारी दी जा सके। भाजपा के महासचिव संगठन अशोक कौल ने बताया कि वीरवार दोपहर को राम माधव नई दिल्ली लौट गए। उन्होंने कहा कि आगामी स्थानीय निकाय और पंचायती चुनाव की तैयारियों पर राम माधव ने पार्टी की तैयारियों की जानकारी भी हासिल की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें