फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने निकाली मोटरसाइकिल रैली, पुलिस ने रास्ते में रोका

विज्ञापन
370 हटने का एक साल पूरा होने की खुशी में तिरंगा फहराते भाजयुमो नेता और कार्यकर्ता।
विज्ञापन
जम्मू। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जानीपुर चौक से तिरंगे झंडों के साथ मोटरसाइकिल रैली निकाली। रैली को पुलिस ने रास्ते में रोक लिया, इस दौरान थाना प्रभारी नरेश शर्मा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं में बीच बहसबाजी भी हुई।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने कहा कि रैली के लिए अनुमति नहीं ली गई है। जम्मू-पश्चिम के पूर्व विधायक सत शर्मा के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को छोड़ा गया। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष रिंकू चौधरी के अनुसार अनुच्छेद 370 हटने का एक साल पूरा होने पर भाजयुमो कार्यकर्ता सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए बाइक रैली निकाल रहे थे। जानीपुर से रैली शुरू होकर पंडित प्रेम नाथ डोगरा चौक तक आनी थी, लेकिन पुलिस ने रैली नहीं निकलने दी।
हालांकि गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर कैलाश से शुरू कर विभिन्न बाजारों से होते हुए पंडित प्रेम नाथ डोगरा चौक तक मोटरसाइकिल रैली निकाली। इस दौरान पंडित प्रेम नाथ डोगरा चौक पर भाजयुमो अध्यक्ष अरुण देव सिंह जम्वाल ने तिरंगा फहराया और प्रजा परिषद के आंदोलन को याद करते हुए कहा कि पंडित प्रेम नाथ डोगरा और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अगुवाई में जो आंदोलन 1953 में शुरू हुआ था वह आखिर में सफल हुआ और देश को मोदी सरकार ने एक सूत्र में बांधने का काम पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 खत्म कर पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें