फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ropeway Controversy: ताराकोट-सांझीछत रोपवे के विरोध में कटड़ा में उबाल, संघर्ष समिति की रैली में उमड़ा जनसैलाब

Wed, 03 Dec 2025 12:11 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कटड़ा में श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने ताराकोट-सांझीछत रोपवे परियोजना और श्राइन बोर्ड की नीतियों के विरोध में बड़ी रैली निकाली और आस्था के साथ खिलवाड़ बंद करने की चेतावनी दी। समिति ने श्राइन बोर्ड कार्यालय को ज्ञापन सौंपकर रोपवे कार्य पर तुरंत रोक लगाने और मनमानी बंद करने की मांग की।
विज्ञापन
रोपवे के विरोध में रैली निकालते संघर्ष समिति के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी में श्राइन बोर्ड की नीतियों और ताराकोट-सांझीछत रोपवे परियोजना के विरोध में मंगलवार को श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने पूर्व मंत्री जुगल किशोर की अध्यक्षता में रैली निकाली। समिति के सदस्यों ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड व प्रशासन की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


सुबह स्थानीय लोग और समिति के सदस्य शालीमार पार्क में इकट्ठा हुए। हाथों में तख्तियां, बैनर और नारों के साथ श्रद्धालुओं व स्थानीय नागरिकों ने बोर्ड प्रशासन व केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ बंद करो। रैली में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। रैली शालीमार पार्क से शुरू होकर मुख्य बाजार, श्रीधर चौक, जम्मू मार्ग, एशिया चौक से होते हुए श्राइन बोर्ड के कार्यालय तक पहुंची।

मार्ग में दुकानदार और स्थानीय लोग भी इस विरोध में शामिल हुए। समिति के नेताओं का कहना है कि सिर्फ रोपवे ही नहीं बल्कि मेडिकल काॅलेज के साथ भी खिलवाड़ किया गया है। सनातन धर्म से धोखा किया जा रहा है। यह कभी सहन नहीं होगा। रोपवे प्रोजेक्ट न सिर्फ स्थानीय लोगों की आर्थिक रीढ़ को प्रभावित करेगा बल्कि माता के प्राकृतिक मार्ग और आस्था से भी खिलवाड़ करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय के बाहर श्राइन बोर्ड को ज्ञापन सौंपा :
श्राइन बोर्ड के कार्यालय पहुंचने के बाद संघर्ष समिति ने डिप्टी सीईओ और एडिशनल सीईओ को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि रोपवे परियोजना पर तुरंत रोक लगाई जाए और बोर्ड अपनी मनमानी बंद करे। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि हाई पावर कमेटी ने स्पष्ट कहा था कि बातचीत पूरी होने तक कोई भी निर्माण कार्य नहीं होगा फिर क्यों चोरी-छिपे रातोंरात काम शुरू किया जा रहा है।

समिति का कहना है कि यदि प्रशासन इसी तरह अनदेखी करता रहा तो आंदोलन तेज किया जाएगा। पूर्व मंत्री जुगल किशोर ने कहा कि आस्था का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायगा। उन्होंने कहा यह सिर्फ कटड़ा का मुद्दा नहीं यह आस्था और पहचान का मुद्दा है।

अगर बोर्ड रोपवे का कार्य बंद नहीं करता है तो आगे की रणनीति पर जल्द बैठक कर समिति घोषणा करेगी। रैली में महिला शक्ति व मजदूर दस्तकार यूनियन के राज्य उपप्रधान बंसी लाल, होटल एसोसिएशन के उपप्रधान वीरेंद्र केसर, विश्व हिंदू परिषद के कारण सिंह, भाजपा के प्रभात सिंह, समाज सेवक सोहनलाल माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें