फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल पर प्रहार जारी, NIA ने कश्मीर में मारे छापे; मौलवी इरफान के घर को खंगाला

Tue, 02 Dec 2025 02:00 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/शोपियां/पुलवामा/कुलगाम

सार

एनआईए ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों में आठ जगहों पर छापे मारे और दिल्ली कार धमाके से जुड़े मामले में छानबीन की।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का सफेदपोश टेरर मॉड्यूल पर प्रहार जारी है। एनआईए ने सोमवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों में आठ जगहों पर छापे मारे और दिल्ली कार धमाके से जुड़े मामले में छानबीन की। अधिकारियों ने बताया कि एनआईए की टीमों ने तड़के शोपियां जिले में दबिश दी। यहां मौलवी इरफान अहमद वागे के घर पर तलाशी ली।

विज्ञापन
Trending Videos

वही, सफेदपोश टेरर मॉड्यूल के कट्टरपंथी विचारधारा के प्रचार और युवाओं की भर्ती का मास्टरमाइंड है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उसे अक्तूबर में गिरफ्तार किया था। एनआईए ने पिछले महीने दिल्ली धमाके की जांच अपने हाथ में लेने के बाद उसे हिरासत में लिया था। बता दें कि दिल्ली धमाके में 15 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा के कोइल, चंदगाम, मलंगपोरा और संबूरा इलाकों में भी छापे मारे। ये जगहें दिल्ली कार धमाके से जुड़े लोगों से जुड़ी थीं। एनआईए ने डॉ. आदिल अहमद राथर के घर की भी तलाशी ली। डॉ. आदिल को नवंबर के पहले हफ्ते उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। मामले के एक आरोपी डॉ. मुजम्मिल से जुड़े तीन ठिकानों को भी खंगाला गया।

सूत्रों ने बताया कि टीमों ने सबसे पहले पुलवामा के कोइल गांव में उसके घर की तलाशी ली। चंदगाम गांव में उसके बहनोई फैजान अहमद सोफी के घर और मलंगपोरा में उनके चचेरे भाई आमिर अहमद राथर के घर पर छापे मारे गए। एनआईए ने स्थानीय पुलिस के साथ कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान इलाकों को सील कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सर्च के दौरान घरों के आसपास आने-जाने पर रोक लगा दी गई।

सूत्रों ने बताया कि टीमों ने मोबाइल फोन, अन्य डिजिटल उपकरण और नोटबुक और दस्तावेज जब्त किए हैं। हालांकि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। अधिकारियों ने कहा कि ये छापे सबूत इकट्ठा करने और आरोपियों से जुड़े किसी भी ऑपरेशनल या लॉजिस्टिक सपोर्ट नेटवर्क की पहचान करने के लिए मारे गए हैं। डिजिटल डेटा की जांच की जा रही है ताकि संभावित कम्युनिकेशन ट्रेल्स और वित्तीय लेनदेन का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

आरोपियों के संपर्क में रहे लोगों की पहचान में जुटी है एजेंसी
सूत्रों ने बताया कि इस मामले में आने वाले दिनों में छापे मारे जाएंगे। एजेंसी उन लोगों की पहचान में जुटी है जो घटना से पहले और बाद में आरोपियों के संपर्क में थे। अधिकारियों ने कहा कि जांच अभी संवेदनशील स्तर पर है। जब्त सामान की फोरेंसिक एनालिसिस और टेक्निकल जांच जारी है। हालांकि एनआईए की ओर से अभी कोई औपचारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें