कार्यालय के बाहर श्राइन बोर्ड को ज्ञापन सौंपा :
श्राइन बोर्ड के कार्यालय पहुंचने के बाद संघर्ष समिति ने डिप्टी सीईओ और एडिशनल सीईओ को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि रोपवे परियोजना पर तुरंत रोक लगाई जाए और बोर्ड अपनी मनमानी बंद करे। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि हाई पावर कमेटी ने स्पष्ट कहा था कि बातचीत पूरी होने तक कोई भी निर्माण कार्य नहीं होगा फिर क्यों चोरी-छिपे रातोंरात काम शुरू किया जा रहा है।
समिति का कहना है कि यदि प्रशासन इसी तरह अनदेखी करता रहा तो आंदोलन तेज किया जाएगा। पूर्व मंत्री जुगल किशोर ने कहा कि आस्था का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायगा। उन्होंने कहा यह सिर्फ कटड़ा का मुद्दा नहीं यह आस्था और पहचान का मुद्दा है।
अगर बोर्ड रोपवे का कार्य बंद नहीं करता है तो आगे की रणनीति पर जल्द बैठक कर समिति घोषणा करेगी। रैली में महिला शक्ति व मजदूर दस्तकार यूनियन के राज्य उपप्रधान बंसी लाल, होटल एसोसिएशन के उपप्रधान वीरेंद्र केसर, विश्व हिंदू परिषद के कारण सिंह, भाजपा के प्रभात सिंह, समाज सेवक सोहनलाल माैजूद रहे।