फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: पॉलिथीन मुक्त जम्मू के लिए रैली आज, कई स्कूलों के बच्चे होंगे शामिल.. लेंगे शपथ

Mon, 29 May 2023 12:56 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जागरूकतरा रैली में धर्म गुरु, नगर निगम के पार्षद, स्कूली बच्चे, अभिभावक, व्यापारी तथा नागरिक शामिल होंगे। मेयर राजिंदर शर्मा तथा मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता सुबह नौ बजे रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान जम्मू को पॉलिथीन मुक्त बनाने का संकल्प लिया जाएगा।
विज्ञापन
महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉलिथीन मुक्त जम्मू के लिए सोमवार को परेड मैदान से रैली निकाली जाएगी। पदयात्रा की शक्ल में यह रैली हरि सिंह पार्क पहुंचकर समाप्त होगी। अमर उजाला तथा जम्मू नगर निगम की ओर से यह अभियान 24 अप्रैल को शुरू किया गया था। अब तक 20 हजार से अधिक छात्र इस अभियान का हिस्सा बन चुके हैं।

विज्ञापन


रैली में धर्म गुरु, नगर निगम के पार्षद, स्कूली बच्चे, अभिभावक, व्यापारी तथा नागरिक शामिल होंगे। मेयर राजिंदर शर्मा तथा मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता सुबह नौ बजे रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान जम्मू को पॉलिथीन मुक्त बनाने का संकल्प लिया जाएगा।

परेड में पॉलिथीन प्रयोग न करने पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। मेयर, डिप्टी मेयर बलदेव बिलोरिया व मुख्य सचिव स्कूली बच्चों तथा रैली में शामिल लोगों को शपथ दिलाएंगे कि वे पॉलिथीन को अपनी दिनचर्या में शामिल होने से रोकने का संकल्प लें। यह हमारे लिए अभिशाप के समान है।
विज्ञापन


इससे न केवल पर्यावरण प्रदूषित होता है, बल्कि यह कई बीमारियों की जननी भी है। शपथ दिलाने के बाद रैली परेड से रवाना होगी जो हरि सिंह पार्क में पहुंचकर समाप्त होगी। रास्तेभर स्कूली बच्चे पॉलिथीन न अपनाने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। उनके हाथों में विभिन्न नारे लिखी तख्तियां होंगी।।

सैल्यूलोज स्टार्च से बने थैले होंगे लॉंच

रैली के दौरान नगर निगम की ओर से सैल्यूलोज स्टार्च से बने थैलों को भी लॉंच किया जाएगा जो पॉलिथीन का विकल्प होगा। अब इसी प्रकार के बने थैलों का ही शहर में प्रयोग हो पाएगा। इस प्रकार के थैले रिसाइकिल किए जा सकते हैं और इसका पर्यावरण पर विपरीत असर नहीं पड़ेगा। पॉलिथीन के प्रयोग से शहर में बढ़ती गंदगी पर भी नियंत्रण पाया जा सकता है।
 
शहर के सभी गणमान्य नागरिकों, स्कूली बच्चों, कारोबारियों, महिलाओं एवं सभी वर्ग के लोगों से अपील है कि वे शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने में सहयोग करें। रैली में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें और पॉलिथीन प्रयोग न करने का संकल्प लें। यह शहर हम सब का है और सभी इसे सुंदर, स्वच्छ तथा पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए बढ़ चढ़कर भागीदारी करें। सबके प्रयास से निश्चित रूप से क्लीन जम्मू, ग्रीन जम्मू व पॉलिथीन फ्री जम्मू के सपने को साकार किया जा सकेगा। - राजिंदर शर्मा, मेयर

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें