फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बड़ी ही सादगी के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व,

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और लंबी उम्र की कामना की। त्योहार की रौनक शहर से लेकर गांवों तक में दिखी। सरहद पर भी त्योहार मनाया गया। राखी बांधने का शुभ समय सोमवार सुबह 9:26 से दिनभर रहा। हालांकि कोविड-19 के कारण इस बार लोगों ने एहतियात बरतते हुए त्योहार मनाया।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व पर वीकेंड लॉकडाउन हटने से लोगों ने राहत की सांस ली। शहर में परिवहन सेवा शुरू होने के चलते बहनें जहां भाई के घर पहुंच सकीं, वहीं दूरदराज रहने वाले भाई भी आसानी से राखी बंधवाने के लिए बहन के पास पहुंच सके। जम्मू संभाग के दूरदराज गांवों में भी रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। हालांकि इस बार कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं हुआ।
सभी ने परिवार के साथ ही त्योहार के साथ खुशियां बांटीं। वहीं कुछ जगहों पर त्योहार के उत्साह में लोग महामारी के खतरे को भी भूलते नजर आए और सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। इस बार डीजे का शोर भी पहले की तरह नहीं सुनाई दिया। युवाओं और बच्चों की टोलियों ने भी पहले की तरह शोरशराबा करने से परहेज किया। ज्यादातर जगहों पर एसओेपी का पालन करते हुए पर्व मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें