फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन तीन, शुभ मुहूर्त में बांधे राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। श्रावण माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला रक्षाबंधन का त्योहार तीन अगस्त को है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करेंगी, तो वहीं भाई बहन की रक्षा का संकल्प लेंगे। श्री माता वैष्णो देवी गुरुकुल के निदेशक प्रो. विश्वमूर्ति शास्त्री के अनुसार रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त सुबह नौ बजकर 18 मिनट के बाद का है। उन्होंने बताया कि राखी बांधते हुए ‘येनबध्दो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:। तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल।’ मंत्र का जाप भी शुभ माना गया है।
विज्ञापन

प्रो. विश्वमूर्ति ने कोरोना संकट के मद्देनजर रक्षाबंधन के त्योहार से संबंधित खरीदारी करने के दौरान भाई-बहनों से सामाजिक दूरी और अन्य नियमों का पालन करने पर भी जोर दिया है। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर पहनें। साथ ही अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सभी सुरक्षित तरीके से त्योहार को मना सकें। इसके अलावा बहनों से इस बार स्वदेशी राखियों से भाई की कलाई सजाने पर जोर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें