फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को अपने ही जिले में परीक्षाओं का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोविड संकट के चलते इस साल जम्मू कश्मीर में पैरा मेडिकल परीक्षाओं में विद्यार्थियों की जिला मूवमेंट नहीं होगी। उन्हें अपने ही पैतृक जिले में परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इस साल इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) की गाइडलाइन के तहत 25-25 के बैच में परीक्षाएं ली जाएंगी। पहले चरण में अगस्त में जीएनएम 4 सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की जा रही है। विद्यार्थियों को यह भी राहत होगी कि वे काउंसिल से संबंधित वेबसाइट पर मेल या संबंधित अधिकारी से टेलीफोन से संपर्क कर मनपसंद केंद्र के लिए आग्रह कर सकते हैं। उनका केंद्र बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में हर साल पैरा मेडिकल की विभिन्न परीक्षाओं में करीब दस हजार विद्यार्थी बैठते रहे हैं। इसमें परीक्षाओं के दौरान बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों का केंद्र अन्य जिलों में भी बनाया जाता रहा है। लेकिन इस बार कोविड संकट को देखते हुए परीक्षाओं का स्वरूप बदला गया है। इस बार उन्हें परीक्षा के लिए दूसरे जिले में नहीं जाना पड़ेगा। बीओपीईई की ओर से आगामी विभिन्न पैरा मेडिकल कोर्सों को देखते हुए प्राथमिकता पर संबंधित कोर्सों की फाइनल परीक्षाएं पहले आयोजित करवाई जा रही है। जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
नई व्यवस्था में विद्यार्थी अपने ही जिले में आराम से परीक्षाएं दे सकेंगे। जेएंडके पैरामेडिकल एंड नर्सिंग काउंसिल जम्मू डिवीजन के कंट्रोलर प्रो. डॉ. एएस भाटिया ने बताया कि कोविड संकट में विद्यार्थियों की सहूलियत को देखते हुए परीक्षाओं में बदलाव किए गए हैं। इस प्रक्रिया का उद्देश्य विद्यार्थियों का सेशन जारी रखना है जिससे उन्हें दूसरे क्षेत्रों में मौके न गंवाने पड़ें।
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकाल अपनाने होंगे
जम्मू। पैरा मेडिकल परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को सभी तरह के कोविड प्रोटोकाल अपनाने होंगे। परीक्षा के दौरान मास्क, पॉकेट हैंड सैनिटाइजर, सामाजिक दूरी और अन्य दूसरे सुरक्षात्मक उपाय करने होंगे। गाइडलाइन का पालन न करने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थी पूर्ण यूनिफार्म में रहेंगे। वे अपने साथ एडमिट कार्ड और रोल नंबर स्लिप लाएंगे।
पहले चरण में जीएनएम की चार जिलों में परीक्षा
जम्मू। पहले चरण में जीएनएम 4 कोर्स की अगस्त माह में परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। ये परीक्षाएं जम्मू, कठुआ, उधमपुर और डोडा में होंगी। जिला जम्मू के लिए परीक्षा केंद्र गवर्नमेंट एएमटी स्कूल बख्शीनगर जम्मू बनाया गया है। यहां 25-25 बैच में 4, 5, 6, 7, 10 और 11 अगस्त को सुबह 11 बजे परीक्षा होगी। इसी तरह कठुआ में 4 और 5 अगस्त को गवर्नमेंट एएनएमटी स्कूल कठुआ, जिला उधमपुर में गवर्नमेंट एएनएमटी स्कूल उधमपुर में 4 अगस्त और जिला डोडा में गवर्नमेंट एएनएमटी स्कूल डोडा में 4 अगस्त को परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें