राजोरी-थन्नामंडी सड़क मार्ग पर दिन भर यातायात रहा ठप
राजोरी को थन्नामंडी से जोड़ने वाली सड़क पर शनिवार को सुबह ही पुलिस व सेना ने यातायात बंद कर कड़ा पहरा लगा दिया था। राजोरी से करीब तीन किलोमीटर दूर दरहाली पुल पर सेना व पुलिस ने पहरा लगा कर वाहनों का आना जाना बंद कर दिया।