फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: बड्डाल में मौतों का सिलसिला, 16 जानें गईं, तीन परिवारों में क्यों घूम रहा है काल?

Sat, 18 Jan 2025 12:53 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बड्डाल गांव में तीन परिवारों के इर्द-गिर्द 16 मौतों का सिलसिला जारी है, जिसमें न्यूरोटॉक्सिन का संदिग्ध प्रभाव और साजिश के सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
बड्डाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड्डाल में 16 मौतों पर ढेरों सवाल हैं। सबसे बड़ा सवाल है- तीन परिवारों के इर्दगिर्द ही काल क्यों घूम रहा है? न्यूरोटॉक्सिन कहां से आया? कैसे ये जहर मरने वालों के शरीर में पहुंचा? अगर साजिश है, तो वो कौन है जो सबको मौत की नींद सुलाना चाहता है। इन सवालों के जवाब पुलिस को तलाशने होंगे।

विज्ञापन


राजोरी के पहाड़ी गांव बड्डाल में 41 दिन पहले शुरू हुआ मौत का सिलसिला जारी है। तीन परिवारों के इर्दगिर्द मौत घूम रही है। इन सभी परिवारों में एक प्रमुख कड़ी यह है कि ये बड्डाल में एक से डेढ़ किलोमीटर के दायरे में बसे हैं और सभी आपसे में किसी न किसी रिश्ते से जुड़े हैं।बड्डाल के अब तक के घटनाक्रम में दो परिवारों में सगे जीजा, साला और एक अन्य रिश्ते में भाई (कजन) हैं।

तीनों परिवारों से अब तक 12 बच्चों समेत 16 की जान जा चुकी है। इन रहस्यमय मौतों पर बड्डाल में दहशत का माहौल है। सवाल यह उठ रहे हैं कि अगर स्वास्थ्य विभाग के दावों में किसी वायरस की पुष्टि नहीं हुई तो कैसे मासूमों सहित अन्य लोगों की जान चली गई है। इन तीन परिवारों में से एक ने मुखिया समेत चार लाडलों, दूसरे ने मां समेत तीन और तीसरे में अब तक पांच बच्चों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन


लेकिन जानें कैसे गईं यह सवाल बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने अपनी जांच पूरी करने का दावा करके बाल पुलिस की झोली में डाल दी है। इसमें बड्डाल निवासी मुखिया फजल हुसैन (40) और उसके चार बच्चे मौत का ग्रास बन गए। इस परिवार से शमीम अख्तर ने अपने पति समेत चार बच्चे खोए हैं। वह खुद जीएमसी जम्मू में 20 से अधिक दिन तक आइसोलेशन में रही।

लेकिन वह इस सारे घटनाक्रम को भूल नहीं पाई है। एक अन्य अभावा बड्डाल निवासी मोहम्मद असलम भी अपने पांच बच्चों को खो चुका है और उसकी एक बेटी जिंदगी के लिए लड़ रही है। पहले परिवार में दिवंगत फजल हुसैन और मोहम्मद असलम का आपस में सगे जीजा साला का रिश्ता है। जबकि एक अन्य परिवार में मुखिया मोहम्मद रफीक ने अपनी गर्भवती पत्नी और तीन बच्चों को खोया है। यह परिवार फजल और मोहम्मद असलम का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें