जम्मू-राजौरी राजमार्ग पर गुरुवार को बस दुर्घटना में 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी एक मेटाडोर राजोरी से जम्मू की ओर आ रही थी लेकिन रास्ते में ही वह हादसे का शिकार हो गई और बस रोड से ऊतर कर मैदान में जाकर पलट गई।
इस भीषण सड़क हादसे में 22 लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे के तुरंत बाद ही स्थानीय लोगों ने मौके से पहुंच कर बचाव कार्य जारी कर दिया और बस में फसें यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों का जिला अस्पताल राजौरी में इलाज किया जा रहा है।
मेडिकल अधीक्षक जिला अस्पताल राजौरी, डॉ. महमूद बाजार के मुताबिक सभी घायलों की स्थित अब खतरे से बाहर हैं। सूत्रों के मुताबिक बस में सवार लगभग हर यात्री जख्मी हुआ है।
Jammu & Kashmir: 15 people injured in a bus accident on Jammu-Poonch highway near Chingus in Rajouri district pic.twitter.com/nNkADn2DCg— ANI (@ANI) December 7, 2017