फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी के छात्र ने एम्स की प्रवेश परीक्षा में रचा इतिहास

Sat, 25 Jun 2016 02:15 PM IST
रवि वर्मा, अमर उजाला/राजोरी
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजोरी जिले की थन्नामंडी तहसील के दूर दराज के क्षेत्र नीरोजाल के एक छात्र ने इतिहास रच दिया है। ऑल इंडिया स्तर पर ली गई एमबीबीएस की परीक्षा में 8वां स्थान हासिल किया है। जानकारी के अनुसार उक्त निवासी तसद्दक हुसैन पुत्र मोहम्मद सादिक एम्स द्वारा ली जाने वाली एमबीबीएस की पढ़ाई की एंट्रेंस परीक्षा में बैठा था। 
विज्ञापन


कुछ दिने पहले घोषित हुए परीणाम में तसद्दक ने एसटी कैटागिरी में 8वां स्थान प्रप्त किया है। एसटी कैटागिरी में एम्स में 8वां स्थान प्राप्त करने पर छात्र सहित उसके परिवार वाले खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। 

अमर उजाला के साथ बातचीत में छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों व स्कूल के शिक्षकों की कड़ी मेहनत को दिया। शहर के फतेहपुर स्थित मुस्लिम इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन का छात्र तसद्दक ने बताया कि शुरू से ही वह डाक्टर बन कर अपने गरीब लोगों की सेवा करना चाहता था।  
विज्ञापन


केवल डाक्टर नहीं बल्कि विशेषज्ञ डाक्टर बनना उसका सपना था और अपने सपने को साकार करने के लिए उसने दिन रात कड़ी मेहनत की। स्कूल के संस्थापक जाकिर ने बताया कि तसद्दक शुरू से ही बढ़ा होनहार बच्चा था। पढ़ाई के साथ अन्य पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी वह हमेशा सबसे आगे रहता था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें