फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri Attack: आतंकी साजिश का शिकार हुआ चार साल का मासूम, IED ब्लास्ट में गई जान, 10 अन्य घायल

Mon, 02 Jan 2023 01:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सोमवार सुबह जिस घर में आतंकियों ने गोलीबारी की वहां आईईडी ब्लास्ट हुआ है, जिसमें चार साल के बच्चे की जान चली गई है। आतंकी घटने के खिलाफ डांगरी के मुख्य चौक, शहर जम्मू और पुंछ में लोगों ने प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
Rajouri IED Blast - फोटो : रवि वर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी के डांगरी इलाके में सोमवार सुबह हुए आईईडी ब्लास्ट में चार साल के मासूम की मौत हो गई है। इस धमाके में करीब दस अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जीएमसी राजोरी में जारी है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, इनमें एक की हालत हालत गंभीर है और बाकी लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन


रविवार को आतंकियों ने डांगरी इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग कर चार लोगों की हत्या कर दी। इस हमले में छह अन्य लोग घायल हुए हैं। सोमवार सुबह जिस घर में आतंकियों ने गोलीबारी की वहां आईईडी ब्लास्ट हुआ है, जिसमें चार साल के बच्चे की जान चली गई है। आतंकी घटने के खिलाफ डांगरी के मुख्य चौक, शहर जम्मू और पुंछ में लोगों ने प्रदर्शन किया है।

डांगरी में घटनास्थल पर जांच के लिए सोमवार दोपहर एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह भी पहुंचे। एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा कि आतंकी हमले में घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। सोमवार सुबह तलाशी अभियान के दौरान एक धमाका हुआ। इसमें एक बच्चे की मौत और सात लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने बड़े तरीके से आईईडी लगाई थी। पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के टीमें समन्वय बना कर जांच कर रही हैं। अभी तक की जानकारी के अनुसार दो आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया है। उनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें