फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri Terrorist Attack: परिवार से पहली सरकारी नौकरी पाने वाला था दीपक, आतंकी गोली का हुआ शिकार

Mon, 02 Jan 2023 12:16 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

कुछ दिन पूर्व ही दीपक का सरकारी नौकरी के लिए चयन हुआ था। उसके दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया चल रही थी। दीपक अपने परिवार में सरकारी नौकरी हासिल करने वाला पहला सदस्य बनने वाला था।
विज्ञापन
Rajouri Attack - फोटो : रवि वर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेतीबाड़ी से घर का जैसे तैसे खर्च चलाने वाले दीपक कुमार के परिवार में खुशी का माहौल था। कुछ दिन पूर्व ही दीपक का सरकारी नौकरी के लिए चयन हुआ था। उसके दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया चल रही थी। दीपक अपने परिवार में सरकारी नौकरी हासिल करने वाला पहला सदस्य बनने वाला था। उसे कुछ दिन बाद ही ज्वाइन करना था, लेकिन आतंकी हमले ने परिवार की खुशियाों को मातम में बदल दिया।

विज्ञापन


दीपक के एक रिश्तेदार ने बताया कि घर में खुशी का माहौल था। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। सरकारी नौकरी की खबर मिलने के बाद से परिवार ने बड़ी राहत की सांस ली थी। इस बीच आतंकी हमले ने दीपक को ही परिवार से छीन लिया। दीपक का परिवार ही नहीं, पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया है।

रविवार को नकाबपोश आतंकियों ने नियंत्रण रेखा से सटे राजोरी जिले के डांगरी गांव में अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें चार लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। उन्हें एयरलिफ्ट कर जम्मू जीएमसी में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें