फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनावश फायर में सैन्यकर्मी हुआ घायल

Thu, 07 Dec 2017 11:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
जिले के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तैनात एक सैन्य जवान अपनी ही बंदूक से निकले फायर में घायल हो गया। जानकारी के अनुसार केरी सेक्टर में अग्रिम पोस्ट पर तैनात सैन्य जवान प्रदीप सिंह मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि को अपनी ही बंदूक से चली गोली से घायल हो गया।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुन कर जब अन्य सैन्य पोस्ट पर पहुंचे तो पाया कि जवान में खून में लथपथ बेहोश पड़ा है। उसे बेहोशी की हालत में उसे सेना के हेल्थ सब सेंटर लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सेना के जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि घायल जवान अपनी ही बंदूक से चली गोली में घायल हुआ है व हालत अब स्थिर है। वहीं, सेना ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उक्त घायल जवान सेना की रोमियो फोर्स में तैनात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें