फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी फायरिंग: अल्फा टीसीपी पर संदिग्ध गोलीकांड की पुलिस जांच तेज, सेना ने पूरे इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाला

Mon, 19 Dec 2022 10:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

रविवार की शाम को सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से मुरादपुर, बथूनी, कल्लर, चिंगस, फलयाना, सरानू, आदि इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सोमवार रात को भी तलाशी अभियान जारी रहा।
विज्ञापन
राजोरी फायरिंग में मारे गए लोगों के परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-राजोरी हाईवे स्थित अल्फा टीसीपी के पास शुक्रवार की सुबह हुए संदिग्ध गोलीकांड में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सेना और पुलिस की ओर से इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। इस गोलीकांड में में दो लोगों की मौत हुई थी, जबकि एक घायल हो गया था।

विज्ञापन


रविवार की शाम को सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से मुरादपुर, बथूनी, कल्लर, चिंगस, फलयाना, सरानू, आदि इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सोमवार रात को भी तलाशी अभियान जारी रहा। सेना और पुलिस उक्त इलाकों में चप्पा-चप्पा खंगाल रही है।

जंगली इलाके में सर्च अभियान के साथ-साथ लोगों के घरों को भी खंगाला जा रहा है, लेकिन फिलहाल कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। शुक्रवार की सुबह अल्फा टीसीपी पर गोलीबारी में घायल हुए व्यक्ति अनिल कुमार ने उपचार के दौरान बयान दिया था। 

 

उसे गोली मारने वाले दो लोग सिविल कपड़ों में थे जिन्होंने शाल लपेटा था। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों ने ही इस गोलीकांड को अंजाम दिया है। उसके बाद फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें