केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह दो दिनी दौरे पर पांच सितंबर को पहुंचेंगे। वे सीमा पर तनाव के चलते पैदा हुए हालात की समीक्षा करेंगे। साथ ही सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे। पाक गोलाबारी से प्रभावित लोगों से मिलेंगे।
गृह विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने उनके दौरे की पुष्टि करते हुए बताया कि राज्य गृह विभाग को नार्थ ब्लाक द्वारा दौरे की सूचना दे दी गई है। गृह विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 5 सितंबर को राजनाथ सिंह जम्मू संभाग में सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे।
यहां करीब 5,000 परिवार पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी के कारण प्रभावित हुए हैं, जबकि 15,000 परिवार पलायन कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने पर मजबूर हुए।