रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 14 जून को जम्मू में भाजपा की वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना के अनुसार मोदी सरकार की साल गिरह पर एक महीने तक मनाए जाने वाले कार्यक्रमों के तहत राजनाथ सिंह जम्मू में भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं को वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों व भविष्य के कार्यक्रमों के बारे में बताएंगे।
पार्टी नेताओं की बैठक में रैना ने कहा कि कोरोना काल की वजह से डिजिटल या वर्चुअल रैलियों का फैसला लिया गया है। राजनाथ सिंह जम्मू कश्मीर को फोकस करते हुए मोदी सरकार की तरफ से लिए गए बड़े फैसलों का भी उल्लेख करेंगे। पार्टी नेता अशोक कौल ने इस मौके पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि वह डिजिटल रैली को सफल बनाने की दिशा में जुट जाएं।