फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnath singh Jammu Visit: जम्मू पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महाराजा गुलाब सिंह के 200वें राज्याभिषेक समारोह में हुए शामिल

Fri, 17 Jun 2022 05:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू पहुंचे हैं। रक्षा मंत्री शहर में महाराजा गुलाब सिंह के 200वें राज्याभिषेक समारोह में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
Rajnath singh jammu Visit - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज जम्मू-कश्मीर में दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन, शुक्रवार शाम को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू पहुंचे हैं। रक्षा मंत्री शहर में महाराजा गुलाब सिंह के 200वें राज्याभिषेक समारोह में शामिल हुए हैं। इससे पहले आज सुबह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम में जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स में बोल्डर क्लाइंबिंग वॉल और हिमालयन म्यूजियम का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार सुबह राजनाथ सिंह ने श्रीनगर में 15 कोर मुख्यालय में संचार उपकरणों का निरीक्षण भी किया। साथ ही यहां जवानों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। रक्षा मंत्री शाम को जम्मू में गुरुवार को कश्मीर घाटी में एलओसी से सटे अग्रिम इलाकों का दौरा कर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। गुरुवार सुबह श्रीनगर पहुंचने पर रक्षा मंत्री का सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, उत्तरी कमान सेना प्रमुख ले. जनरल उपेंद्र द्विवेदी व अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया था। दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर के दौरे के पहले दिन राजनाथ सिंह बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में पहुंचे और अग्रिम इलाकों व चौकियों का निरीक्षण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें