फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ बोले- साल में पांच क्या पचास बार भी आना पड़े तो आऊंगा जम्मू-कश्मीर

Mon, 11 Sep 2017 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ani
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के चार दिन के दौरे के दौरान श्रीनगर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति बनाए रखने के लिए पांच बार क्या पचास बार आने की जरुरत पड़ी तो आऊंगा। यहां जितनी बार आने की जरूरत होगी, उतनी बार आऊंगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घाटी के हालात में सुधार हुआ है, इसे फिर से इसे धरती का स्वर्ग बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। उन्होनें पर्यटकों से अपील कर कहा की रियासत की आवाम आपके स्वागत को तैयार है, इन्हें आप सब एक बार फिर से मौका दें। 

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए पीएम विकास पैकेज की राशि को 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सीमा पार करने की भी संभावना है। 

35ए के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी इस पर कोई विचार नहीं किया और जब तक मामला न्यायालय में है, मैं आश्वासन देता हूं कि सरकार कोई भी एेसा कदम नहीं उठाएगी, जो जम्मू-कश्मीर की आवाम भावनाओं के खिलाफ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें