फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जियो पोता घाट पर महाराजा गुलाब सिंह का 203वां राज तिलक दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एक शासक नहीं, बल्कि दूरदर्शी और सशक्त राष्ट्र निर्माता थे महाराजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। जम्मू-कश्मीर राज्य के संस्थापक महाराजा गुलाब सिंह जी के 203वें राज तिलक दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को ऐतिहासिक जिओ पोता घाट, अखनूर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन राज तिलक समारोह समिति के तत्वावधान में केपी सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अखनूर मोहन लाल जी ने शिरकत की। उनके साथ पूर्व विधायक राजीव शर्मा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कुलदीप बनोत्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


प्रातःकालीन समय में विधायक मोहन लाल, राजीव शर्मा एवं कुलदीप बनोत्रा के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों के साथ विशाल रैली निकाली गई, जिसमें महाराजा गुलाब सिंह अमर रहें और जय डोगरा, जय जम्मू-कश्मीर जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। रैली जिओ पोता घाट पहुंची, जहां महाराजा गुलाब सिंह के राज तिलक स्थल पर पूजा अर्चना व पुष्पांजलि अर्पित की गई।

विधायक मोहन लाल ने कहा, महाराजा गुलाब सिंह केवल एक शासक नहीं, बल्कि दूरदर्शी और सशक्त राष्ट्र निर्माता थे। डोगरा संस्कृति और पहचान को संरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है। महाराजा गुलाब सिंह द्वारा समाजसुधारक के तौर पर किये गए कार्य आज भी सबको प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री एवं डोगरा सदर सभा अध्यक्ष गुलचैन सिंह चरक ने कहा, आज समय की मांग है कि डोगरा इतिहास को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपने गौरवशाली अतीत से परिचित हो सकें। इस अवसर पर युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष विक्रम सिंह, सुदेश मगोत्रा, राजिंदर मनहास, रणबीर सिंह कर्नल जेपी. सिंह, दीपेश सिंह, राकेश मल्होत्रा, शक्ति सिंह, नीरज शर्मा, पवन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें