फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत, दूसरे दिन भी कुछ हिस्सों में बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
21 और 22 जून को कुछ इलाकों में अधिक बारिश के आसार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मौसम के बदले मिजाज से भीषण गर्मी से राहत बनी हुई है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी बारिश और तेज हवा चलने से गर्मी से राहत रही। पिछले दो दिन से पारे में गिरावट है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, आगामी दिनों में मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। 21 और 22 जून को कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। पुंछ में शाम पांच बजे तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य हिस्सों में भी देर शाम को तेज हवाएं चलीं। हालांकि दिन में तपिश का अहसास भी हुआ। घाटी के अधिकांश इलाकों में रात में ठंडक है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर हल्के बादल छाए रहे। दोपहर को धूप भी खिली रही। लेकिन भीषण गर्मी से राहत रही। यहां न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कहां कितना अधिकतम पारा डिग्री सेल्सियस में
जम्मू 35.5
कटड़ा में 31.8
श्रीनगर 30.5
बनिहाल 28.2
भद्रवाह 27.2
बटोत 27.1
पहलगाम 24.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें