प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव अंकुश रैना पत्रकारों को जानकारी देते हुए। संवाद
- फोटो : RSPURA
मीरा साहिब। प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव अंकुश रैना ने मीरा साहिब क्षेत्र में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार से चट्ठा फॉर्म में खाली पड़ी भूमि पर राष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवा लंबे समय से राष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान बनाने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी सरकार ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया।
आगे उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने फ्लोरीकल्चर की जमीन पर खेल मैदान बनाने की बात की थी, लेकिन सरकार चले जाने के बाद इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। उन्होंने जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि मीरा साहिब क्षेत्र में जल्द से जल्द खेल का मैदान बनाया जाना चाहिए ताकि क्षेत्र के युवाओं की पुरानी मांग पूरी हो सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मीरा साहिब क्षेत्र में लड़कों के लिए सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल खोला जाना चाहिए। सुचेतगढ़ क्षेत्र में एक केंद्रीय विद्यालय भी खोलने की मांग की।