मौसम के लगातार साफ रहने का असर दिखने लगा है। रियासत की शीतकालीन राजधानी जम्मू में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री चढ़कर 24.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन में मौसम साफ रहने के साथ तापमान में उछाल आएगा। इस बीच न्यूनतम माइनस 9.6 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ कारगिल सबसे सर्द रहा।
मौसम के लगातार साफ रहने से सुबह और रात को छोड़कर दिन में तपिश का असर दिखने लगा है। हालांकि घाटी के अधिकांश हिस्सों में अभी ठंडक कायम है।
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 15.5 और न्यूनतम माइनस 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा। विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में दिन का पारा 3.6 और रात का न्यूनतम माइनस 5.2, श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में दिन का पारा 16.8 और न्यूनतम माइनस 4.3, श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा सामान्य से तीन डिग्री चढ़कर 22.7 और न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।