बांडीपोरा में हिज्ब के स्लीपर सेल के गिरफ्तार सदस्य जिले में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के साथ रसूक वाले लोगों को निशाना बनाना चाहते थे।
एसएसपी शब्बीर चौधरी ने बताया कि यह मॉड्यूल उन लोगों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था, जिनका सुरक्षा बलों के साथ तालमेल है।
उन्होंने बताया कि कुल चार सदस्य गिरफ्तार किए गए थे जिनमें मुज़म्मिल राथर, फि़रदौस अहमद राथर, बिलाल अहमद राथर और मजीद खान शामिल हैं।
पूछताछ में पता चला है कि इन रसूक वालों लोगों को निशाना बनाने के लिए बिलाल ने एक पिस्तौल (गोलियों समेत) की व्यवस्था की थी और मुजम्मिल और फि़रदौस के लिए ग्रेनेड की व्यवस्था की थी। उन्होंने बताया कि मजीद खान इस स्लीपर सेल का सरगना है जिसने बाकी के तीन सदस्यों को हथियार दिलाए थे।