फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में बरसीं राहत की बूंदें

Tue, 03 May 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बा‌रिश - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
रियासत में मंगलवार को हलकी बारिश ने गर्मी से राहत दी। ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना रहा। मौसम में आए बदलाव से जम्मू संभाग में दिन का पारा सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है, लेकिन रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन


कश्मीर संभाग के ऊपर इलाकों में बारिश हुई है। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में देर शाम को हलकी बारिश शुरू हो गई थी। मगर दिन में घाटी के अधिकतर हिस्सों में पारा सामान्य से 4-5 डिग्री ऊपर रहा। इस बीच न्यूनतम 2.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ कारगिल राज्य में सबसे सर्द रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश होगी। 

जम्मू के साथ लगते आरएस पुरा क्षेत्र में हलकी बारिश हुई। जम्मू में भी दिन भर रुक रुक कर बूंदाबांदी होती रही। यहां दिन का पारा सामान्य से दो डिग्री कम 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गत दिवस यहां दिन का तापमान 42 डिग्री के ऊपर चला गया था। संभाग के किश्तवाड़ इलाके में बारिश हुई।
विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दो डिग्री कम 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
कश्मीर संभाग में दिन के पारे में राहत नहीं मिल पाई। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.7, पहलगाम में चार डिग्री अधिक 24.0, गुलमर्ग में पांच डिग्री अधिक 18.4, लेह में 23.3 और कारगिल में 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में 0.2, बनिहाल में 0.4, बटोत में 0.6, कटड़ा में 0.7, भद्रवाह में 1.0 मिलीमीटर बारिश हुई। गुलमर्ग में दिन के पारे के साथ रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ऊपर 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में भी न्यूनतम पारा सामान्य से पांच डिग्री अधिक 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें