फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में मौसम बिगड़ा, अधिकतर हिस्सों में बारिश-बर्फबारी, लेह हाईवे और मुगल रोड बंद

Fri, 13 Dec 2019 03:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
घाटी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्रीनगर से देश के विभिन्न हिस्सों में हवाई यात्रा करने वाले सैकड़ों यात्रियों को वीरवार छठे दिन भी राहत नहीं मिल पाई। बारिश और कम विजिबिलिटी के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 27 उड़ानें रद्द क रनी पड़ीं, जिससे सैकड़ों यात्री फंस गए हैं। जम्मू और कश्मीर के अधिकतर मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से पारे में गिरावट आई है। 

विज्ञापन


त्रिकुटा पहाड़ियों में बारिश और धुंध के कारण दोपहर बाद से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित हुई। बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद है। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड भी बंद चल रहा है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर वनवे यातायात बहाल है। इससे कई स्थानों पर भीषण जाम की स्थिति रही।

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में वीरवार सुबह से ही शुरू हुआ बारिश का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। श्रीनगर एयरपोर्ट पर 100 से 500 मीटर तक ही विजिबिलिटी रही, जबकि उड़ानों को सुचारु रूप से चलाने के लिए 1000 से 1200 मीटर की विजिबिलिटी होनी चाहिए। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के अनुसार विजिबिलिटी में अधिक सुधार होने पर उड़ानों को नियमित किया जाएगा। इस बीच जोजिला पास, गुलमर्ग, सोनमर्ग, कारगिल, द्रास, राजदान पास, साधना टाप, अनंतनाग, शोपियां, पीर पंजाल के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जम्मू संभाग के जिला उधमपुर, कठुआ, राजोरी, पुंछ के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। पर्यटन स्थल नत्थाटाप, पटनीटाप पर बर्फबारी से पर्यटकों को नए साल पर बर्फ देखने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


आज भी कई इलाकों में भारी बारिश-बर्फबारी 
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने शुक्रवार भी जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। सलाह दी गई है कि घर से बाहर निकलने से पहले लोग मौसम का रुख देख लें। इस बीच प्रशासन की ओर से बर्फबारी से उत्पन्न स्थितियों से निपटने के पूरे प्रबंध कर लिए गए हैं। स्नो कटर मशीनों के साथ ही अन्य मशीनरी को तैयार रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें