रामबन। मंगलवार सुबह से जारी तेज बारिश के चलते जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले सभी संपर्क मार्ग पस्सियां गिरने के कारण बंद हो गए हैं, जिस कारण लोगों का संपर्क टूट गया है। वहीं, मुख्य कस्बों को छोड़ कर अधिकतर इलाके बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचने से अंधेरे में हैं। खास कार मरीजों को जिला अस्पताल लाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबडिवीजन बनिहाल, रामसू, राजगढ़ तहसील और बटोत का संपर्क गत दो दिन से जिला मुख्यालय से कटा हुआ है।
बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी तेज बारिश के चलते इन संपर्क मार्गों को खोलने के लिए विभाग और प्रशासन मशीनरी का प्रयोग नहीं कर पाया है। वहीं, बनिहान, गूल और बटोत के कस्बों को छोड़ कर ज्यादा तक अंदरूनी इलाके हैं वहां पर बिजली और पानी की व्यवस्था ठप हो गई है, जिस कारण लोग परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के संबंधित अधिकारियों का कहना है कि पानी की सप्लाई की लाइनों और बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचने के कारण दिक्कत हो रही है। मौसम साफ होते ही समस्या को दूर प्रयास किया जाएगा।