फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश-आंधी से बिजली ढांचे को नुकसान, 8 से 17 घंटे तक गुल रही बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शनिवार देर रात तेज बारिश और आंधी के कारण शहर में जहां बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं, बिजली ढांचे को भी काफी नुकसान पहुंचा है, जिस कारण कई स्थानों पर आठ से 17 घंटे बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई है। इस कारण अधिकांश शहर में पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पाई है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

बिजली रात करीब साढ़े 11 बजे गुल हुई। कुछ इलाकों में आठ घंटे बाद तो कहीं 14 से 17 घंटे बाद बहाल हो पाई है। इस कारण पानी की आपूर्ति भी शहर में अधिकांश जगहों में बाधित रही। आंधी के कारण बिजली के तार टूट गए और खंभे ढह गए। त्रिकुटा नगर, छन्नी रामा, बावे और नानक नगर में चार ट्रांसफार्मर जले हैं, जिस कारण रविवार को शाम पांच बजे करीब 17 घंटे बाद बिजली बहाल हुई। इसी तरह रेशमघर कॉलोनी, बख्शी नगर और पुराने शहर में सुबह आठ बजे के बाद बहाल हुई। जगह-जगह तार टूट गए थे।
बिजली कारपोरेशन के अनुसार आंधी के कारण 40 लाख से ज्यादा नुकसान हुआ है। बिजली न होने से पानी की आपूर्ति भी बाधित रही। सुबह लोग नलों में पानी आने का इंतजार करते रहे। सबसे ज्यादा परेशानी त्रिकुटा नगर, छन्नी रामा, बाहु फोर्ट, नानक नगर और आसपास इलाकों में पेश आई। बिजली आपूर्ति के लिए लोग बिजली कारपोरेशन से संपर्क करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तूफान के कारण कारपोरेशन को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। खंभे, तार और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
- राजेश शर्मा, एक्सईएन, बिजली कारपोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें