फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तूफान से 13 खंभे क्षतिग्रस्त, बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। वीरवार रात को तूफान से ब्यासपुर रिसिविंग स्टेशन के अंतर्गत 13 खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके चलते शुक्रवार देर शाम को बिजली बहाल हो पाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र की बिजली प्रभावित रहने से लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुए हैं। वीरवार रात को तूफान की चपेट में आने से ब्यासपुर, परलाह और पिंडी गांव में बिजली के 13 खंभे टूट गए। शुक्रवार देर शाम को क्षेत्र की बिजली बहाल हो पाई है। गर्मी और उमस के मौसम में बिजली की आपूर्ति न होने से बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं परेशान रहे। बिजली बंद रहने से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है। किसानों की धान की पनीरी की सिंचाई प्रभावित रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें