फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजोरी में बारिश, पीर पंजाल में गिरे ओले

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी शहर व आसपास के इलाकों में बुधवार और वीरवार की मध्यरात्रि को शुरू हुआ बारिश का सिलसिला वीरवार शाम तक जारी रहा। वहीं पीर पंजाल के पहाड़ों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजोरी के थन्नामंडी, दरहाल, बुद्धल और कंडी आदि इलाकों के पीर पंजाल के पहाड़ों पर बारिश और ओले गिरने से निचले इलाकों में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप है। बुद्धल को गबर, दंडोत व बथान को जोड़ने वाली सड़क और कोटरंका को खवास, बडाल, गदयोग, खा जमोला आदि सड़कों पर बारिश के साथ फिसलन के चलते यातायात बीच बीच में कुछ घंटे तक बाधित रहा। वहीं पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद राजोरी शहर और आसपास के इलाकों में भी लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं राजोरी शहर में बारिश के साथ सड़कों पर जलभराव होने से भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें