फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में मौसम का बदला मिजाज: कई जिलों में बारिश के आसार, उमस से मिलेगी राहत

Sat, 04 Jul 2026 09:04 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट ली है और कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जम्मू, कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह तक बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
डल झील में शिकारे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हो सका है। पहाड़ी क्षेत्रों के बाद मैदानी क्षेत्रों में बारिश का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार की सुबह जम्मू संभाग व कश्मीर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जम्मू में आम दिनों की तरह शनिवार को भी पूरे दिन कड़ी धूप रही। इस दौरान 37.6 डिग्री तापमान रहा और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे। शाम को आए बादलों ने मौसम का रुख बदल दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि बीते 24 घंटों में कश्मीर संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। वहीं जम्मू संभाग के बटोत, उधमपुर, रामबन में कहीं कहीं बारिश दर्ज की गई। वहीं, कश्मीर संभाग के पुंछ, अनंतनाग, सोनमर्ग, गुलमर्ग में भी हल्की बारिश के बाद मौसम बदला है। बीते कई दिनों से यहां पर रुक-रुककर बारिश हो रही है। बीच-बीच में मौसम साफ होने के बाद उमस भरी गर्मी भी लोग महसूस कर रहे हैं। रविवार की सुबह तक जम्मू व आसपास क्षेत्रों में 40 से 50 मिलीमीटर बारिश होने के आसार जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें