फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में बारिश ने तोड़ा 29 साल का रिकार्ड, तीन की मौत

Wed, 27 Jul 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
जम्मू में भारी बार‌िश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बुधवार आधी रात के के बाद शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने जम्मू संभाग में भारी तबाही मचाई है। लगातार सात घंटे तक झमाझम बरसे पानी ने 29 साल का रिकाड्र तोड़ दिया। जम्मू में दो बच्चियों और राजोरी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बड़ी तादाद में मकान गिरने की सूचना है। 
विज्ञापन


दर्जनों वाहन बह गए। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जम्मू की सड़कों पर समंदर का मंजर था। जगह-जगह जाम लगा रहा। तवी, चिनाब, उज्ज सहित संभाग की सभी नदियां और नाले उफान पर हैं। लोगों को सतर्क रहने तथा दरिया किनारे न जाने की सलाह दी गई है। स्कूलों में छुट्टियां करनी पड़ी। कुल 162 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

उधमपुर में नेशनल हाईवे पर खैरी के पास भारी मात्रा में पत्थर और पानी आने से हाईवे कई बार बंद करना पड़ा। चिनैनी-पट्टनगढ़ मार्ग पर बने डायवर्जनों में पानी भरने से वाहनों के पहिये कई घंटों तक थमे रहे। माता वैष्णो देवी के लिए चॉपर सेवा दोपहर तक बंद रही। कठुआ जिले में 16 घंटे में 110 एमएम पानी बरसा। कटड़ा में 112.9 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी 48 घंटे में भी बा‌र‌िश के आसार

बार‌िश से तबाही - फोटो : Amar Ujala
बिलावर में बाढ़ की वजह से बुधवार को छल्लां-दियालाचक्क मार्ग दो घंटे बंद रहा। इससे सैकडों यात्री फंसे रहे। नाज, भीनी, सूतर, तलैन, तरनाह, उज्ज, सेवा, रावी आदि नदी-नाले उफान पर हैं। इनके किनारे बसे दर्जनों गांवों का देश-दुनिया से संपर्क टूट गया है। बेरल गांव चारों तरफ से बाढ़ के पानी में घिर गया है। कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।

उज्ज दरिया का जलस्तर इस बार 52 हजार क्यूसेक के आंकड़े को छू रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। 

मानसून की पहली तेज बारिश में ही जनजीवन पटरी से उतर गया। मूसलाधार बारिश से तवी का जलस्तर 13.5 फीट (खतरे का निशान 17 फीट) तक पहुंच जाने से अलर्ट जारी किया गया।

चिनाब दरिया भी दोपहर दो बजे 32 फीट ( 35 फीट अलर्ट) के साथ उफान पर रहा। रियासत के अधिकतर हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 8 से 10 डिग्री तक गिर गया है। बारिश की वजह से बिजली ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें