फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कश्मीर के बिगड़े हालात ने रोकी तरक्की की रफ्तार'

Wed, 27 Jul 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कश्मीर हिंसा के दौरान रियासत की तरक्की पर पड़े असर पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि बिगड़े हालत ने तरक्की की रफ्तार को रोक दिया है। अब तरक्की की तामीर फिर से खड़ी करनी होगी।
विज्ञापन


बडगाम दौरे में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए महबूबा ने कहा सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन सहित कई क्षेत्रों में तरक्की के लिए कई योजनाएं लांच की थीं। लेकिन कायदा-कानून की समस्या के हालात में सारी योजनाएं अचानक रुक गई हैं।

ऐसे हालात में सरकारी मशीनरी को नये सिरे से तरक्की को रफ्तार देनी होगी। महबूबा ने कहा जो लोग कश्मीर के हालात बिगाड़ने की लगातार कोशिश कर रहे हैं उन्हें यह भी अहसास होना चाहिए कि वो लोग सिर्फ कश्मीर की अवाम को त्रासदियां देकर उनका ही दर्द बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'ताजा हालात से प्रभावित परिवारों को सहारा देने का लक्ष्य'

पीड़‌ितों से म‌िलीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
महबूबा ने कहा अब हमारे सामने तरक्की की रुकी योजनाओं को शुरू करवाने और ताजा हालात से प्रभावित परिवारों को सहारा देने का लक्ष्य है जिसे मिलकर पूरा करना होगा। उन्होंनेे कहा वे सत्ता और सियासत के लिए बल्कि अवाम की खिदमत के लिए मुख्यमंत्री बनी हैं। इस काम को वे दिन-रात करके अवाम को राहत दिलाएंगी।

महबूबा ने कहा तमाम अफसरों को सरकार के इस मकसद को पूरा करने में तंत्र का सक्रिय हिस्सा बनकर काम करना होगा। ताकि लोगों को बदलाव का अहसास हो सके। उन्होंने बिजली, पानी, अनिवार्य सेवाएं और अनिवार्य वस्तुओं की उपलब्धता पर जोर दिया।

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग को हिदायत देते हुए महबूबा ने कहा बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाएं। मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री गुलाम नबी लोन हंजूरा, विधायक सैफुद्दीन भट और पूर्व विधायक डा. शफी भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें