फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुक-रुक कर हो रही बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। कुछ दिन पहले बारिश से जहां धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा था, वहीं वीरवार से शुरू हुई बारिश के बाद शुक्रवार को रुक-रुक कर बारिश होने से धान की फसल को भारी नुकसान हो रहा है। जिन किसानों ने फसल काटकर खेतों में सुखाने के लिए रखी थी बारिश के बाद फूल खराब होने के आसार हैं। खेतों में बारिश के बाद पानी भर गया है। धान के साथ-साथ गेहूं की फसल लगाने में भी लोगों को परेशानी आएगी। बारिश न होती तो गेहूं की फसल के लिए सबसे अच्छा मौसम इसी माह में गिना जाता है, परंतु इस बार जहां धान की फसल बर्बाद हो गई। गेहूं की फसल भी कम लग पाएगी। हालांकि इस बारिश से कंडी के किसान गेहूं की फसल की बिजाई शुरू कर सकते हैं। कृषि विभाग की तरफ से क्षेत्र के लिए उनके सेंटर पर इस मौसम का गेहूं का बीज भी उपलब्ध है। मौसम साफ होने के बाद कंडी बेल्ट में गेहूं के बीज की बिजाई शुरू हो सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन

बारिश से बढ़ी सर्दी
अखनूर। पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से सीमावर्ती क्षेत्र में ठंड बढ़ने से लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। इस पर बाजार में रोजमर्रा की तरह लोगों की आवाजाही कम रही। शुक्रवार को सुबह आसमान में बदल छाए रहे। दोपहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। मगर बाद में बारिश रुक गई। हालांकि ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्म कपड़े का सहारा लेना पड़ा। लोगों का कहना है कि पहाड़ों में बर्फ बारी और बारिश से क्षेत्र में तापमान गिरने से सर्दी का प्रकोप बढ़ जाने पर लोगों को कई परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें