बािरश............शाम को बािरश होने पर डौगरा चौक के पास जल भराव
जम्मू। बुधवार को शाम को हुई बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं। बारिश के कारण डोगरा चौक, महेशपुरा चौक, गांधी नगर, फ्लाईओवर, पनामा चौक में पानी भर गया। इस दौरान वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी आई। बारिश थमने के बाद ही पानी की निकासी हो पाई है। फ्लाईओवर में भी पानी भर गया। शिव मंदिर (तवी पुल) के पास भी फ्लाईओवर में पानी भर गया।
बारिश के कारण सड़कों में रेत-बजरी आ गई। इस कारण दोपहिया वाहन चालकों को संभल कर चलना पड़ा है। महेशपुरा मोहल्ले में भी पानी गलियों में भर गया। बारिश देर शाम पांच बजे शुरू हुई और पौने छह बजे ही थम गई। बारिश के कारण सड़कों किनारे बनी नालियां भी मलबा आने से अवरुद्ध हो गईं। इस कारण सड़कों में नाले की तरह पानी बहा है। बारिश थमने के बाद ही सफाई कर्मचारियों ने अवरुद्ध नालियों को बहाल किया है। सड़कों में पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी आई है। रेत सड़कों में आने के कारण दो से तीन दोपहिया वाहन स्किड हुए। बारिश के बाद मौसम सुहावना और ठंडक भरा हो गया है। तापमान में गिरावट आई है।