फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से मौसंम हुआ सुहावना किसांन फसलों की बिजाई करने में जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सुंदरबनी और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार देर रात को हुई मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में पड़ रही उमसभरी गर्मी से मिली राहत के साथ ही क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि शनिवार दिन को भी रुक-रुक कर बारिश जारी रही। इससे शनिवार दिन को भी मौसम में ठंडक रही और हल्की बारिश होने के बीच ही लोग मक्की की बिजाई में जुटे रहे। शुक्रवार रात को हुई बारिश से क्षेत्र में सब्जियों तथा अन्य फसलें जो गर्मी की चपेट में आकर सूखने के कगार पर उनमें भी जान आ गई है। संवाद
विज्ञापन

----
सुंदरबनी के बाजार छठे दिन भी बंद रहे
सुंदरबनी। बीते सोमवार से बंद बाजार शनिवार को भी बंद ही रहे। हालांकि सोमवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने वाले बुजुर्ग के परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आने से लग रहा था कि शनिवार को सुंदरबनी तथा इसके आसपास के बाजारों को खोल दिया जाएगा, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई आदेश जारी नहीं होने के कारण शनिवार को भी बाजार बंद ही रहे। इस संबध में एडीसी विनोद कुमार बहनाल ने कहा कि उन्होंने गंाव लम्मन से कोरोना पॉजिटिव आने वाले बुजुर्ग के परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आने की सूचना जिला प्रशासन को शुक्रवार देर शाम भेज दी थी, और जैसे ही जिला प्रशासन की तरफ से सुंदरबनी तथा इसके आसपास के बाजार को खोलने की अनुमति मिलती है तो अनुमति दे दी जाएगी। शनिवार को भी बाजार बंद रहने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर किसानों को बीज खाद की खरीदारी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
------
सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति रही कम
सुंदरबनी। राज्य सरकार की तरफ से लोगों की परेशानियों को देखते हुए शनिवार से सभी सरकारी कार्यालयों को खोलने के आदेश के बावजूद सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति कम ही रही। सुंदरबनी तथा इसके साथ लगते गांव लम्मन रेड जोन घोषित होने के कारण क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही बंद रहने के कारण कर्मचारियों को कार्यालयों में नहीं पहुंच पाए। सुंदरबनी के बंद रहने के चलते लोग भी सरकारी कार्यालयों में काम कराने के लिए नहीं पहुंच पाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें