फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलथ गांव में टूटे कच्चे कुल्ले

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के कई क्षेत्रों में हुई भारी बारिश से कच्चे कुल्ले भी टूटने लगे हैं। चार दिन से लगातार हो रही बारिश से कच्चे कूल्लों में रहने वालों के लिए काफी परेशानी बनी हुई है। जिले के गांव पलथ निवासी चुन्नी लाल का कच्चा कुल्ला वीरवार को टूट गया। कुल्ले की दीवारें पूरी तरह से टूट चुकी हैं। कुल्ले की छत भी टूट चुकी है। अब कच्चे कुल्ले की छत का कुछ हिस्सा ही बचा है।
विज्ञापन

वह केवल लकड़ियों के सहारे पर ही है। चुन्नी लाल ने बताया कि वह अक्सर बीमार रहता है और घर बनाने के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं। उसकी तीन बेटियां हैं और गरीबी की हालत को देखते हुए उसने दो बेटियों की शिक्षा छुड़वा दी है। जबकि तीसरी बेटी पहली कक्षा में सरकारी स्कूल में पढ़ती है। चुन्नी लाल की पत्नी पोली देवी ने बताया कि उनकी हालत बहुत ही गंभीर है। उन्होंने कहा कि आधी कच्ची कुल्ली गिर गई है परंतु उसके बावजूद भी उन्हें उसके नीचे ही रहना पड़ रहा है, क्योंकि उनके पास और कोई भी चारा नहीं है। वहीं गांव पलथ में ही पुखू राम की कुच्चे कुल्ले की दीवारें गिर गई हैं। चार दिन से हो रही बारिश से गरीब लोगों को काफी नुकसान पहुंचा है। सरपंच सुनील चौधरी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जिन गरीबों के कुल्ले बारिश से नष्ट हुए हैं उन्हें मदद दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें