फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई घंट की बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ाई

विज्ञापन
पंचायत घिगडायल के एक घर में भरा बारिश का पानी
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। क्षेत्र में बुधवार सुबह साढे़ सात बजे के करीब शुरू हुई बारिश लगातार ढाई घंटे तक जारी रही। इससे सीमावर्ती गांवों में पानी भर गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। पलांवाला मुख्य बाजार की सड़क पर भी पानी भर गया, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवाजाही करने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पलांवाला निवासी सुबेदार गुलबदन सिंह, सुखदेव सिंह आदि ने बताया कि पलांवाला मुख्य बाजार की सड़क की हालत भी काफी जर्जर है। सड़क पर बडे़-बडे़ गड्ढे है, और सड़क पर पानी भर जाने से गड्ढों का भी पता नहीं चल पा रहा। इसके चलते लोगों को अपने वाहन चलाने में डर लग रहा है कि कहीं कोई दुर्घटना न हो जाए।
सीमावर्ती पंचायत गिघडयाल की वार्ड-6 में भी बारिश का पानी भर गया। पानी वार्ड के लोगों के घरों में जा घुसा, जिससे लोगों के घरों में रखा खाने पीने का समान भी खराब हो गया और मकानों में मिट्टी और कीचड़ भर गया।
विज्ञापन

वार्ड में अचानक पानी भरने से सभी लोग सहम गए, लेकिन बारिश के रुकने पर लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना है कि अगर एक घंटा तक ऐसी ही बारिश होती तो उनका काफी नुकसान हो जाता। सीमावर्ती पंचायत गिघडयाल सैंथ तथा पलातन के लोगों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्र में पानी का कोई निकास नहीं होने से पूरा क्षेत्र हर साल बरसात के समय जलमग्न हो जाता है। हमारी फसलें पानी में दब जाती हैं, लेकिन इस तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा। सभी राजनीतिक लोग अपनी-अपनी पार्टी के गीत गाने में लगे हैं। जनता की तरफ किसी का कोई ध्यान नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें