फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मिनट हुई बारिश ने खोल दी म्यूनिसिपल कमेटी की पोल

विज्ञापन
जयौडियां मुखय बाजार में खडा पानी
विज्ञापन
ज्यौड़िया। बरसात की शुरुआत हो गई है। म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से इससे निपटने के लिए किसी तरह की तैयारी नहीं की गई है। इसकी पोल मंगलवार को 15 मिनट हुई बारिश ने ही खोल दी। मुख्य बाजार की नालियों की सफाई न होने से पानी बीच बाजार आकर सड़क पर जमा हो गया। बाजार के दुकानदारों और राहगीरों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस बारे में पब्लिक ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान अमृत भूषण बाबा भारती नंद ने बताया कि सिर्फ 15 मिनट की बारिश से नालियों का पानी मुख्य बाजार में भर गया, जिससे नालियों की गंदगी बीच बाजार भर गई। मुख्य बाजार की यह हालत है तो मुहल्ले की नालियों का अनुमान लगा सकते हैं क्या हाल होगा। आज बाजार की दुर्दशा को देखते हुए दुकानदारों तथा स्थानीय लोगों ने म्यूनिसिपल कमेटी पर कई सवाल उठाए और आने वाले समय में साफ-सफाई बनाए रखने को कहा।
------
कमेटी की तरफ से बरसात से सामना करने के लिए सभी तैयारियां की हैं। बाजार तथा कस्बे की सभी नालियों की हर रोज सफाई की जाती है। मगर तेज बारिश से बाजार के ठाकुर सहदेव चौक पर पानी भर गया है। इसका कारण ग्रेफ विभाग का मुख्य नाला है। आगे हमारी छोटी नाली है। बडे़ नाले का पानी जब छोटी नाली में गिरता है तो ओवरफलो हो जाता है। इससे निपटने को लेकर भी हमने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुभाष चंद्र, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें