फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की बारिश बनी आफत

विज्ञापन
राजोरी में बारिश के साथ गिरे ओले।
विज्ञापन
राजोरी। जिले के पहाड़ी इलाकों में करीब एक घंटे हुई मूसलाधार बारिश और ओले गिरने से जहां एक तरफ जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं दूसरी ओर मक्का की फसल नष्ट हो गई। हालांकि इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से भी लोगों का बुरा हाल हो रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले के बुद्धल, दरहाल, कोटरंका, थन्नामंडी आदि इलाकों में रविवार शाम करीब छह बजे अचानक हुई तेज बारिश और ओले गिरने से मक्का की फसल के साथ-साथ सेब, अखरोट, खुबानी के फल भी नष्ट हुए हैं। बताया जा रहा है कि ओले गिरने से मक्का की खड़ी फसल पूरी तरह से नष्ट हुई है। वहीं उक्त इलाकों में फलों को भी नुकसान पहुंचा है, और पकने से पहले ही फल पेड़ों से गिर गए हैं। पीड़ित किसानों के पास अपने गुजर बसर के लिए एक मात्र सहारा फसल व फल ही होते हैं। इस बार पकने से पहले ही उनके नष्ट हो जाने से वो लोग सड़क पर आ जाएंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगते हुए कहा कि वो तत्काल ही नुकसान का आकलन करे और पीड़ितों को मुआवजा प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें