फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से पहाड़ी इलाकों की सड़कों पर बढ़ी फिसलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर उपमंडल में सोमवार को दोपहर एक बजे हुई बारिश से मौसम सुहाना बन गया। हालांकि कुछ इलाकों में परेशानियों का सामना भी लोगों को करना पड़ा है। दूरदराज के मल्हार, देहरी गल्ला और अन्य पहाड़ी लिंक मार्गों फिसलन बढ़ने से उपमंडल मुख्यालय से संपर्क कट गया। इसके अलावा उज्ज, नाज, भीनी, तलैन टीरडी, बसंतर, हवाड और पनाड़ और नालों का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों का पैदल संपर्क भी एक-दूसरे इलाके से कट गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह साढ़े बारह बजे तक तेज धूप थी। लेकिन दोपहर एक बजे के करीब बारिश शुरू हो गई। इससे इलाके के तापमान में आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान दर्जन भर गांवों में बिजली सप्लाई भी प्रभावित हो गई, जो शाम पांच बजे तक बहाल नहीं हो पाई थी। कई इलाकों में दोपहर एक बजे से शुरू हुई बारिश शाम चार बजे तक जारी रही। किसान बारिश से खुश हैं। उनका कहना है कि बारिश फसलों के लिए लाभदायक है। वहीं इलाके में जो प्राकृतिक जल स्रोत सूखने लगे थे, उनका जलस्तर भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें