फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाडों पर मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर

विज्ञापन
भारी बारिश से घरों में घुसे पानी को निकालते लोग। अमर उजाला - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। उपजिला के पहाड़ी क्षेत्रों में बुधवार रात को हुई मूसलाधार बारिश के चलते कई मैदानी क्षेत्रों में पानी भर गया है। नदी-नाले दिनभर उफान पर रहे। वहीं, कई मार्गों पर पस्सियां गिरने के कारण कई गांवों का आपस में सड़क संपर्क टूट गया।
विज्ञापन

बिलावर-सुकराला सड़क, किशनपुर-कोटी सड़क, बिलावर-धार डुग्गनू, कटली-मल्हार, कटली-देवी कला पर जगह-जगह पस्सियां गिरी हैं, जिस कारण यातायात ठप हो गया है। दिनभर लोग और वाहन चालक परेशान होते दिखे। ज्यादा बारिश से उपजिले के कुछ गांवों के घरों में बाढ़ का पानी भर गया और लोगों को पानी निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
वहीं, बिलावर मुख्य बाजार के बिलकेश्वर महादेव क्षेत्र में करीब दस दुकानों में भी पानी भर गया, जिस कारण उन्हें काफी नुकसान हुआ। उधर, विभाग ने बंद मार्गों को खोलने के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया है। एईई बिलावर कुलभूषण बाहु ने बताया कि बिलावर-सुकराला मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया है और अन्य मार्गों पर काम जारी हैं। उन्हें भी यातायात के लिए जल्द खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें